भारत
रैंडम टेस्टिंग : 53 अंतर्राष्ट्रीय यात्री CORONA पॉजिटिव पाए गए
jantaserishta.com
1 Jan 2023 7:56 AM IST

x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र द्वारा 24 दिसंबर से देशभर के हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले 2 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के रैंडम टेस्ट की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद से अब तक कुल 53 यात्रियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उच्च पदस्थ सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि कोविड-19 जांच के लिए यात्रियों के 5,666 नमूने लिए गए। एकत्र किए गए कुल नमूनों में से 53 अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।
सूत्र ने कहा, "जैसा कि प्रधानमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया था, आगमन पर 2 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम जांच के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए थे और 24 दिसंबर से नमूना लेना शुरू किया गया था। 1,716 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की जांच की गई है और परीक्षण के लिए 5,666 नमूने एकत्र किए गए हैं। दो प्रतिशत रैंडम सैंपलिंग के दौरान कुल 53 अंतर्राष्ट्रीय यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।"
इस बीच, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने 22 दिसंबर को समीक्षा बैठक के दौरान देश में कोविड की स्थिति और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
उन्हें बैठक के दौरान चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, ब्राजील आदि सहित कुछ देशों में देखी गई कोविड महामारी के बदलते वैश्विक परिदृश्य से अवगत कराया गया।
अधिकारियों व विशेषज्ञों के साथ कोविड टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।
बताया गया कि कोविड टीकों की 220 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें से 102.56 करोड़ पहली खुराक (97 प्रतिशत) और 95.13 करोड़ दूसरी खुराक (90 प्रतिशत) अब तक पात्र लाभार्थियों को दी जा चुकी हैं।
सूत्र ने शनिवार को बताया कि बैठक में मौजूद विशेषज्ञों ने टीकों के अनुसंधान और भारत में उनके निर्माण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





