भारत

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट मामले में कमलनाथ के दखल से इनकार किया

jantaserishta.com
17 April 2023 5:38 PM IST
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सचिन पायलट मामले में कमलनाथ के दखल से इनकार किया
x

फाइल फोटो

जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को सचिन पायलट के अनशन के बाद उठे विवाद के समाधान के लिए कमलनाथ के दखल से इनकार कर दिया है। सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली पूर्व भाजपा सरकार में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में अशोक गहलोत सरकार द्वारा एक्शन नहीं लिए जाने के विरोध में एक दिन का उपवास रखा था। रंधावा ने खुद संकट का समाधान करने का दावा करते हुए कहा, मैं प्रभारी हूं तो समस्या का समाधान करूंगा। मुझे कमलनाथ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कमलनाथ का कोई पत्र हो तो मुझे दिखाइए।
रंधावा सोमवार को कांग्रेस विधायकों के साथ वन-टू-वन फीडबैक मीटिंग के लिए जयपुर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि पायलट मामले में उचित समाधान निकाला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story