भारत
युवा इंजीनियर ने नदी में कूदकर दी जान, शव घटनास्थल से 5 KM दूर मिला
jantaserishta.com
25 Aug 2023 5:00 PM IST

x
मचा कोहराम.
रांची: रांची स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी मेकॉन के युवा इंजीनियर शुभम भकत ने घाटशिला में स्वर्णरेखा नदी में कूदकर जान दे दी। उसने गुरुवार को नदी में छलांग लगायी थी। उसका शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर बरामद हुआ।
शुक्रवार सुबह छह बजे शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। शुभम के दादा अनिल भकत ने बताया कि सुबह साढ़े पांच बजे शुभम घर से निकला था, इसके बाद वह घर नहीं आया। उसका फोन स्विच ऑफ मिला।
मछुआरों ने कहा कि सुबह छह बजे एक युवक को स्वर्णरेखा नदी में कूदते देखा गया। शुभम के पिता दीपक भकत और मां मंजू भगत मुसाबनी के निवासी हैं। शुभम अपने दादा के घर घाटशिला सरस्वती शिशु मंदिर आया था। शुभम मेकॉन में इंजीनियर था और उसने विशाखापतनम जाने के लिए 29 अगस्त का फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। मामले को लेकर कोई भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। घाटशिला पुलिस मामले की निगरानी कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
Tagsरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसस्वर्णरेखा नदीइंजीनियरआत्महत्याRanchiRanchi NewsRanchi PoliceSwarnarekha RiverEngineerSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





