भारत
20 महीने से बंधक है लड़की, काम दिलाने के बहाने फंसाया गया
jantaserishta.com
26 July 2023 2:57 PM IST

x
लड़की ने किसी तरह अपने भाई से मोबाइल फोन पर संपर्क किया है।
रांची: रांची की एक लड़की दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के एक मकान में पिछले 20 महीने से बंधक है। उसे काम दिलाने के बहाने रांची से दिल्ली ले जाया गया था। इसके बाद से ही उसकी कोई सूचना नहीं थी। लड़की ने किसी तरह अपने भाई से मोबाइल फोन पर संपर्क किया है। इसके बाद लड़की के अपहरण और ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकायत पर रांची पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में एफआईआर दर्ज की गई है।
रांची पुलिस की टीम लड़की को रेस्क्यू कराने के लिए दिल्ली जाएगी। एफआईआर के मुताबिक रांची के धुर्वा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की को 6 दिसंबर 2021 को एक महिला और कुछ लोग अपने साथ दिल्ली ले गए थे। वहां उसे तीन दिन कमरे में बंद रखा गया। उसे दिल्ली में किसी व्यक्ति को बेच दिया गया है। लड़की ने अपने भाई को फोन पर बताया है कि वह आदर्श नगर शनिचरिया रोड में एक घर में काम करती है। उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाता। घर के मालिक जब बाहर जाते हैं तो उसे बंद कर दिया जाता है।
लड़की की उम्र 17 वर्ष बताई जाती है। लड़की के भाई ने इसकी जानकारी एक सामाजिक संस्था को दी। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि ह्यूमन ट्रैफिकर्स ने उसे बेच दिया है। लड़की के परिजनों ने उसे मुक्त करने की गुहार लगाई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





