भारत

रांची हिंसा: आरोपियों के पोस्टर लगाने पर बवाल, इधर हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी लगी

jantaserishta.com
16 Jun 2022 2:51 PM IST
रांची हिंसा: आरोपियों के पोस्टर लगाने पर बवाल, इधर हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी लगी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और उपद्रव की घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष न्यायमूर्ति डॉ. रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और शुक्रवार 17 मई को सुनवाई की तारिख मुकर्रर्र की है। इस याचिका को सामाजिक कार्यकर्त्ता और आरटीआई एक्टिवस्टि पंकज यादव ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से दाखिल किया है।
याचिकाकर्ता ने कहा कि 10 जून को रांची में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा की। नारेबाजी और पथराव करते हुए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश रची गई भीड़ द्वारा हिंसा के दौरान शहर के कई धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया। पुलिस ने जब रोकने की कोशिश की, तो पुलिस पर भी गोली चलायी गई। यह सुनियोजित तरीके से फैलाई गई हिंसा थी, इसलिए पूरे मामले की जांच एनआईए से होनी चाहिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story