भारत

घर में लगी आग से दंपति की मौत, दो बच्चों ने छत से कूदकर बचाई जान

jantaserishta.com
13 Feb 2025 5:56 PM IST
घर में लगी आग से दंपति की मौत, दो बच्चों ने छत से कूदकर बचाई जान
x
बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.
रांची: रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबाडीह गोंड़ेयाटांड़ ग्राम स्थित एक घर में लगी भीषण आग की चपेट में आकर पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। दंपति के दो बच्चों ने छत से किसी तरह कूदकर आग की लपटों से खुद को बचाया।
बताया गया कि रंजीत साहू बाइक मैकेनिक का काम करता था। उसने घर पर डीजल का गैलन और गैस की टंकी एक जगह रखी थी। बुधवार देर रात गैस टंकी अचानक फटने से पूरे घर में आग फैल गई। रंजीत साहू और उसकी पत्नी मीना देवी घर के जरूरी सामान बचाने के चक्कर में बाहर नहीं निकल पाए। देखते-देखते दोनों आग की लपटों में घिर गए, जबकि उनके दोनों बच्चे छत से होकर बाहर आ गए।
शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े, लेकिन आग नहीं बुझाई जा सकी। सूचना दिए जाने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। करीब घंटे भर की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पाकर सोनाहातू थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि रंजीत साहू और उनकी पत्नी मीना देवी की बुरी तरह झुलसने से मौत हो गई थी।
पुलिस ने आग पर काबू पाए जाने के बाद दोनों के शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। इस घटना में घर में रखे तमाम सामान जलकर राख हो गए हैं। माता-पिता की मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story