भारत
राम की अयोध्या ने भी दिया विकास का साथ, मिले 19,042.82 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
jantaserishta.com
2 Feb 2023 10:24 AM IST

x
फाइल फोटो
अयोध्या (आईएएनएस)| यूपी में इन्वेस्टर्स समिट से पहले अयोध्या में आयोजित निवेशक सम्मेलन में 19,042.82 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिससे 44997 रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
बुधवार को अयोध्या में आयुक्त कार्यालय के गांधी सभाकक्ष में जनपद स्तरीय इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया। औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन व एनआरआई मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इन्वेस्टर्स समिट में लगभग 214 निवेशकों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय ने एमएसएमई नीति- 2022 व 10 से 12 फरवरी तक होने वाली इन्वेस्टर्स समिट के बारे में बताया।
अयोध्या में एमएसएमई क्षेत्र में 527.20 करोड़, यूपीसीडा में 845 करोड़ रुपये, पर्यटन में 6176.15 करोड़ रुपये व विकास प्राधिकरण से जु़ड़े 4037 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। यहां कुल कुल 19 विभागों से जुड़े 19,042.82 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 44,997 रोजगार का सृजन होगा। समिट में मंत्री ने निवेशकों, उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया। आईआईए के जिलाध्यक्ष एसपी सिंह, लघु उद्योग भारती के जिला इकाई के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा ने भी निवेश व विकास से जुड़े सुझाव दिए।
एमएसएमई व एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए 61 निवेशों पर प्रस्ताव मिले। इससे 4391 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। पर्यटन के लिहाज से 60 निवेशों पर एमओयू हुए। इनमें 6176.15 करो़ड़ के जरिए 16276 युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराए जाएंगे। आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े 3 प्रस्तावों 111 करोड़ का निवेश होगा, इसके जरिए 750 युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रोत्साहन से सम्बन्धित नीतियों यथा टेक्सटाइल पालिसी - 2022, एमएसएमई नीति-2022, आईआईईपी पालिसी-2022 पर्यटन नीति-2022 तथा बैंक द्वारा संचालित वित्तीय योजनाओं का पावर पॉइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन श्रीवास्तव व उद्योग के उपायुक्त अमरेश कुमार पांडेय आदि ने अपने-अपने विभागों में चल रहीं योजनाओं से भी निवेशकों को अवगत कराया।
मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने अयोध्या में 19,042.82 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने सरकार से मिल रहीं सुविधाएं को सहजता से उपलब्ध कराने का आश्वासन भी निवेशकों को दिया।
Tagsइन्वेस्टर्स समिटअयोध्याभगवान रामरामनिवेश प्रस्तावअयोध्या न्यूज़Investors SummitAyodhyaLord RamRamInvestment ProposalAyodhya News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





