भारत

Ramoji Rao passed away, रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक ने तेलंगाना में ली अंतिम सांस

Nil dhankar
8 Jun 2024 7:34 AM IST
Ramoji Rao passed away, रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक ने तेलंगाना में ली अंतिम सांस
x

तेलंगाना telangana news। आठ जून 2024 की तड़के सुबह बेहद दुखभरी खबर मिली। रामोजी ग्रुप Ramoji Group के फाउंडर श्री रामोजी राव का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार सुबह 4:50 बजे दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि रामोजी राव की तबीयत खराब होने पर उन्हें 5 जून को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

वे पिछले दिनों भी बीमारी से पीड़ित थे। वायरल बुखार, पीठ दर्द और फेफड़ों की समस्याओं से पीड़ित थे। परिणामस्वरूप, रामोजी राव का इलाज यशोदा अस्पताल में किया गया। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। रामोजी राव ईनाडु ग्रुप समुह के संस्थापक और रामोजी फिल्म सिटी के मालिक हैं। उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों का निर्माण भी किया। वह दशकों से राजनीति में शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी में सभी भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग होती रहती है।

Ramoji Rao रामोजी राव का जन्म 16 नवंबर, 1936 को कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा में हुआ था। उन्हें 2016 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रामोजी राव का असली नाम चेरुकुरी रामय्या है। इस बीच कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रामोजी राव द्वारा स्थापित रामोजी फिल्म सिटी दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो के रूप में जाना जाता है।


Next Story