उत्तर प्रदेश

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी

Admin Delhi 1
6 Dec 2023 12:35 PM IST
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी
x

अयोध्या: 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी. पीएम मोदी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बतौर मेजबान शामिल होंगे. लेकिन पूजा का सिलसिला 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके तहत प्राण प्रतिष्ठा के लिए 2 मंडप और 9 हवन कुंड बनाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं संपूर्ण प्राण प्रतिष्ठा का पूजन काशी के विद्वान पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में होगा। इस पूजा को देशभर से विभिन्न शाखाओं के 121 ब्राह्मण कराएंगे, जिनमें काशी के ही करीब 40 विद्वान शामिल हैं।

Next Story