भारत

रामकृपाल यादव का दावा- बंगाल में भाजपा की सरकार तय, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार और घुसपैठियों के संरक्षण का आरोप

jantaserishta.com
4 April 2026 11:02 AM IST
रामकृपाल यादव का दावा- बंगाल में भाजपा की सरकार तय, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार और घुसपैठियों के संरक्षण का आरोप
x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार ही देखने को मिला है। इस बार जनता टीएमसी को उखाड़ फेंकेगी।
5 राज्यों के चुनावों पर मंत्री रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। एनडीए की सरकार बनकर रहेगी। खासकर बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है। 15 साल से बंगाल में कुशासन है। ममता बनर्जी की सरकार से लोग ऊब चुके हैं।"
उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार ही देखने को मिला है। बंगाल विकास से कोसों दूर चला गया है। जिस दिन मौका मिलेगा, जनता अपने मत के माध्यम से टीएमसी को उखाड़कर फेंक देगी।
घुसपैठियों के मुद्दे पर रामकृपाल यादव ने कहा, "बंगाल की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देने में माहिर है। टीएमसी सरकार में राज्य के अंदर घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। हमारी सरकार आएगी तो उन घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। हमारे देश की संपत्ति पर देश की जनता का अधिकार है, किसी बाहरी घुसपैठिए का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए भाजपा सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जाएंगे।"
बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर रामकृपाल यादव ने कहा, "जिस राज्य में न्यायिक अधिकारी सुरक्षित न हों, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। बंगाल में कानून का राज नहीं, गुंडों और अपराधियों का राज है। वहां संविधान को मानने वाला भी कोई नहीं है।"
वहीं, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेताओं में खींतचान पर मंत्री ने कहा, "लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। केजरीवाल को क्या परेशानी हुई है, इसके बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन इतना निश्चित है कि वे अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story