भारत

रामगढ़ उपचुनाव: कांग्रेस ने बजरंग कुमार महतो को बनाया उम्मीदवार

jantaserishta.com
4 Feb 2023 3:14 PM IST
रामगढ़ उपचुनाव: कांग्रेस ने बजरंग कुमार महतो को बनाया उम्मीदवार
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| झारखण्ड में रामगढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने ममता देवी के पति बजरंग कुमार महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। ममता देवी की विधानसभा की सदस्यता जाने के बाद रामगढ़ विधानसभा की ये सीट खाली हुई थी, जिस पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और 2 मार्च को मतगणना होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे की सहमति के बाद पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के इंचार्ज सह महासचिव मुकूल वासनिक ने शनिवार को जानकारी दी कि रामगढ़ सीट पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी ने बजरंग कुमार महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी इस सीट को सहानुभूति वोट से पार लगाना चाहती है। दरअसल कांग्रेस की विधायक रही ममता देवी गोला गोलीकांड मामले में अपनी विधायकी खो बैठी थीं। इस मामले में ममता देवी को पांच साल की सजा हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें आंदोलनकारी करार दिया था। अब पार्टी ने उनके पति को उस सीट से उतारने का ऐलान कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर एनडीए ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के रामगढ़ के पूर्व विधायक और वर्तमान में गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story