
x
रामेश्वरम कैफे विस्फोट: एनआईए करेगी जांच, FIR दर्ज
बेंगलुरू: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बेंगलुुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को सौंप दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद एनआईए ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एजेंसी के अधिकारी राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर जांच शुरू करेंगे।
एनआईए द्वारा मामले को अपने हाथ में लेने के साथ राज्य सरकार को अब राज्य पुलिस की विशेष शाखा सीसीबी द्वारा अब तक के जांच के दस्तावेज और निष्कर्ष सौंपने होंगे। सूत्रों ने बताया कि इन्हें मंगलवार तक सौंप दिया जाएगा।
एनआईए, रॉ और एनएसजी घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्रित करेंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ, तो उनकी सरकार मामले की जांच एनआईए को सौंप देगी। बीजेपी मामले की जांच एनआईए को सौंपे की जाने की मांग कर रही थी। इसके अलावा बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर मामले में कोताही बरतने का भी आरोप लगाया था। बता दें कि 1 मार्च को यह बम ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हो गए थे, जिसमें से एक महिला आईसीयू में भर्ती है।
Tagsबेंगलुरु कैफे ब्लास्टकैफे ब्लास्टएनआईएरामेश्वरम कैफे विस्फोटBengaluru cafe blastcafe blastNIARameshwaram cafe blast
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





