भारत

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट: संदिग्ध आतंकियों को लेकर घटनास्थल पहुंची एनआईए, खुलेंगे राज

jantaserishta.com
5 Aug 2024 1:00 PM IST
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट: संदिग्ध आतंकियों को लेकर घटनास्थल पहुंची एनआईए, खुलेंगे राज
x
पांच महीने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सोमवार को दो संदिग्ध आतंकियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। एनआईए ने ब्लास्ट के पांच महीने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम सोमवार सुबह 5.30 बजे रामेश्वरम कैफे पहुंची। उनके साथ ब्लास्ट में शामिल दोनों संदिग्ध आतंकी भी थे। कैफे के बाहर 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। इस दौरान लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए आसपास के इलाके में बैरिकेड लगा दिए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एनआईए के अधिकारी ब्लास्ट के पांच महीने के बाद संदिग्ध आतंकी मुसाविर हुसैन शाजिब और मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा को कैफे में लेकर आई। विस्फोट 1 मार्च को हुआ था।
अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल का जायजा इसलिए किया गया ताकि घटना वाले दिन क्या हुआ था, इस बात का अंदाजा लगाया जा सके। एनआईए ने 12 अप्रैल को कोलकाता में बम विस्फोट का संदिग्ध मुसाविर हुसैन शाजिब और मास्टरमाइंड अब्दुल मथीन ताहा को गिरफ्तार किया था। जांच से पता चला कि दोनों संदिग्ध आतंकियों ने व्हाइटफील्ड आईटी कॉरिडोर में से एक आईटी पार्क को निशाना बनाने की योजना बनाई थी ताकि बेंगलुरु की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ध्यान आकर्षित किया जा सके।
सूत्रों ने कहा कि आरोपियों ने देश के प्रमुख शहरों के विशेष आर्थिक क्षेत्रों में बम लगाने के लिए भी रिसर्च किया था। उनका मकसद सॉफ्टवेयर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को निशाना बनाना और उनमें डर पैदा करना था। आरोपी जानते थे कि इस तरह की घटना से वैश्विक स्तर पर भारत की छवि खराब होगी।
आईटी पार्कों में घुसने में विफल होने के बाद उन्होंने टेक सेक्टर में काम करने वालों को निशाना बनाने की योजना पर काम किया। उन्होंने रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट करने की योजना बनाई, क्योंकि यह व्हाइटफील्ड में टेक कॉरिडोर ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित था।
रामेश्वरम कैफे में ‘राम’ नाम ने भी उनका ध्यान आकर्षित किया, जो कैफे को निशाना बनाने के प्रमुख वजहों में से एक था। सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में टेकी हर दिन कैफे में आते हैं और आतंकवादियों ने वहां बम लगाने का फैसला किया।
संदिग्ध आतंकी मुसाविर ने 1 मार्च को कैफे का दौरा किया था और परिसर में कम तीव्रता वाले आईईडी को लगाया था। विस्फोट में कई कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए और संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story