भारत

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट, एनआईए की कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

jantaserishta.com
27 March 2024 11:07 AM IST
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट, एनआईए की कई ठिकानों पर छापेमारी जारी
x
बेंगलुरू: बंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एनआईए ने बुधवार को बेंगलुरु और शिवमोगा जिले में छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने बेंगलुरु के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली शहर में भी छापेमारी की गई।
सूत्रों ने बताया कि यह छापेमारी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी के आधार पर की गई, जिसका हमलावर से सीधा संपर्क था। आरोप है कि उसी ने ही हमलावर को इस वारदात को अंजाम देने के लिए आर्थिक मदद भी मुहैया कराई थी। हालांकि, एनआईए की कार्रवाई के संदर्भ में और जानकारी का इंतजार है। इससे पहले मंगलवार को एनआईए ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दो संदिग्ध लोगों का हमलावर से सीधा संपर्क था। सूत्रों ने बताया कि एनआईए ने इस छापेमारी को एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी के आधार पर अंजाम दिया है।
हालांकि, एनआईए की छापेमारी जारी है, लेकिन अभी तक हमलावर के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले गत एक मार्च को अधिकराियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की तस्वीर चिन्हित की थी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने इस बात की आशंका जताई है कि हमलावर तमिलनाडु से आया था। हमले को अंजाम देने से पहले करीब दो महीने तक वो बंगलुरु में था।
हमलावर की टोपी से बाल भी बरामद हुए थे, जिसे उसने एक फेंक दिया। अधिकारियों ने उस बाल के सेंपल को डीएनए जांच के लिए भेज दिया है और उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। एक मार्च को ब्रुकफील्ड क्षेत्र में स्थित रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। इस हमले को अंजाम देने के लिए हमलावर ने आईईडी का भी इस्तेमाल किया था। जिसकी जद में आकर 9 लोग घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story