भारत

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट: FSL, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम कर रही जांच, NSG की टीम भी पहुंची

jantaserishta.com
2 March 2024 9:29 AM IST
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट: FSL, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम कर रही जांच, NSG की टीम भी पहुंची
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: समय दोपहर का था. माहौल रोज की तरह सामान्य था, लोग कैफे में आ रहे थे, ऑर्डर कर रहे थे, कुछ लोग टेबल पर बैठे थे. मैंने भी अपना ऑर्डर किया और काउंटर पर ही खड़ा था कि, इतने में मां का फोन आ गया. ऑर्डर दे चुका था, इसलिए फोन पर बात करते हुए मैं काउंटर से हट गया और वहां से यूं ही चलते हुए 10-15 मीटर दूर हो गया. इसके बाद जो तेज आवाज हुई, मेरी समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ, जब तक कुछ समझ पाता चारों ओर से धुएं में घिर चुका था.
रामेश्वरम कैफे की व्हाइटफील्ड ब्रांच में शुक्रवार को हुए इस धमाके के बारे में बात करते कुमार अलंकृत के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और डर, उनके चेहरे पर साफ झलकता है. वह अलंकृत ही थे, जिन्होंने इस धमाके का पहला वीडियो शेयर किया. रामेश्वरम कैफे में हुए इस ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं और इस मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं. सामने आया है कि Rameshwaram cafe के अंदर NSG की टीम पहुंची है. यहां NSG की बॉम्ब डिस्पोजल यूनिट कैफे के अंदर जांच कर रही है.
रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के बाद कर्नाटक के सरकारी अमलों में अफरा-तफरी का माहौल है. प्रशासन इस विस्फोट के बाद अपने चेक पाॉइंट्स खंगाल रहा है. वहीं, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने शनिवार को दोपहर 1 बजे खास बैठक बुलाई है. सिद्धारमैय शनिवार दोपहर 1 बजे गृह विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें संदिग्ध को सफेद टोपी और मास्क पहने, कंधे पर बैग लेकर कैफे की ओर जाते देखा जा सकता है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार शाम रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल का दौरा किया. डीके शिवकुमार ने कहा कि इस धमाके के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने मीडिया कर्मियों को कैफे में हुए विस्फोट के बारे में ब्रीफ करते हुए कहा, 'आरोपी की उम्र करीब 28 साल से 30 साल के बीच है. सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि वह कैफे में आया और काउंटर से कूपन लिया. उसने रवा इडली का ऑर्डर दिया, लेकिन खाया नहीं. जिस बैग में बम था, उसे रखकर बाहर चला गया'.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर ली है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. हमने अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया है. हमें विश्वास है कि पुलिस कुछ ही घंटों में इस मामले का खुलासा कर देगी. विस्फोट में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है. ये कोई बहुत बड़ा बम धमाका नहीं था, लेकिन हम फिर भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं'.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story