भारत

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस: NIA ने की बीजेपी कार्यकर्ता से पूछताछ, कसा शिकंजा

jantaserishta.com
5 April 2024 5:10 PM IST
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस: NIA ने की बीजेपी कार्यकर्ता से पूछताछ, कसा शिकंजा
x
2 संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की थी.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के मशहूर रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक्शन लिया है. इस केस में पुलिस ने एक बीजेपी कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी का कैफे ब्लास्ट केस के 2 संदिग्धों से कनेक्शन है. एनआईए ने भाजपा कार्यकर्ता साई प्रसाद को हिरासत में लिया है. साई प्रसाद को एनआईए पूछताछ के लिए ले गई है. पिछले हफ्ते एनआईए ने शिवमोगा में छापेमारी की थी. इस दौरान एक मोबाइल की दुकान और 2 संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मोबाइल की दुकान पर काम करने वाले 2 कर्मचारियों ने लिया था.
बता दें कि 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था. इस धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे. पुलिस सूत्रों ने कहा था कि कैफे में टाइमर का उपयोग करके आईईडी बम धमाका किया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story