भारत
रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट: जांच में जुटी IB, एनआईए और कई राज्यों की पुलिस टीम, अभी तक खाली है हाथ
jantaserishta.com
3 March 2024 3:54 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. हालांकि अभी तक जांच किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है. इसी बीच सामने आया है कि, बेंगलुरु में अलग-अलग एजेंसियों ने डेरा डाल लिया है. दिल्ली पुलिस, तेलंगाना पुलिस, तमिलनाडु पुलिस, केरला पुलिस, IB और एनआईए बंगलोर में मौजूद हैं. कई एजेंसियां ये मान कर चल रही हैं की ये आतंकी वारदात है और इसी एंगल से उनकी जांच जारी है.
एजेंसियों का मानना है की ये कोई नया मॉड्यूल हो सकता है और ये एक ट्रायल ब्लास्ट हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक अभी तक संदिग्ध मास्क मैन की पहचान नहीं हो पाई है जिसने कैफे में ब्लास्ट किया था. संदिग्ध बस से रामेश्वरम कैफे आया था और ब्लास्ट के बाद बस पकड़ कर गया, ब्लास्ट से कुछ दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि कहीं आरोपी कैफे की रेकी करने तो नहीं आया था. बेंगलुरु पुलिस इलाके का डंप डेटा भी खंगाल रही है. सेंट्रल एजेंसी के अलावा आतंकवाद को मॉनिटर करने वाली एजेंसियां कर्नाटक में सक्रिय इन आतंकी मॉड्यूल के स्लीपर सेल के बारे में जानकारी नए सिरे से इकट्ठा कर रही है.
बताते चलें कि रामेश्वरम कैफे बेंगलुरु शहर का सबसे नामी रेस्त्रां है. यहां हुए धमाके में 10 लोग घायल हो गए हैं. धमाका होते ही अंदर धुआं भर गया. जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे. एक बार तो लोगों को लगा कि शायद ये सिलिंडर ब्लास्ट है, लेकिन जब पुलिस औऱ एनआईए की टीम मौके पर पहुंची तो शक की सूई दूसरी ओर घूम गई. पुलिस ने पूरे कैफे को सील कर दिया. फ़ॉरेंसिक जांच जारी है. शनिवार की सुबह एनएसजी की टीम भी रामेश्वरम कैफे पहुंच गई.
एनएसजी ने पूरे कैफे की तलाशी, बम स्कॉड की टीम ने कैफे के अंदर और बाहर जांच की. तलाशी के दौरान धमाके में इस्तेमाल की गई एक बैटरी और टाइमर बरामद हुआ है. कैफे की जांच के लिए चेन्नई से डॉग स्क्वाॉड की टीम को बुलाया गया. उसने भी जांच शुरू कर दी.
Tagsरामेश्वरम कैफे ब्लास्टरामेश्वरम कैफेबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़बेंगलुरु पुलिसRameshwaram Cafe BlastRameshwaram CafeBengaluruBengaluru NewsBengaluru Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





