भारत

रमेश बिधूड़ी का दावा, 'जनता ने कांग्रेस से दूरी बना ली है'

jantaserishta.com
8 Jun 2025 4:19 PM IST
रमेश बिधूड़ी का दावा, जनता ने कांग्रेस से दूरी बना ली है
x
नई दिल्ली: राहुल गांधी के 'मैच फिक्सिंग' वाले बयान का भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने जवाब दिया है। बिधूड़ी के अनुसार, 'जनता ने कांग्रेस से दूरी बना ली है' और पार्टी 'पूरे देश में बेनकाब हो चुकी है।'
उन्‍होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा। उन्‍होंने कहा, "शिमला समझौते के दौरान इंदिरा गांधी का काम आत्मसमर्पण के समान था। 54 लापता भारतीय सैनिकों के परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने लगभग 91,000 पाकिस्तानी सैनिकों, लगभग 9,000 नागरिकों और 81,000 सैनिकों को रिहा किया। अब वे ईवीएम का रोना रो रहे हैं।"
बिधूड़ी ने संवैधानिक संस्थानों पर उठाए गए सवाल को गलत बताया। बोले, " चुनाव आयोग, ईवीएम, सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी संवैधानिक संस्थाएं पीएम मोदी या इस सरकार ने नहीं बनाई हैं, वे पहले से ही मौजूद थीं। संवैधानिक संस्‍था जब अपना काम करेंगी तो इनकी चोर बाजारी का खुलासा होगा। चुनाव आयोग के हम प्रवक्‍ता नहीं हैं, यह आयोग निष्‍पक्ष है और जवाब देगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी की तरफ से बुलाने के बाद भी कोई आया नहीं। जनता ने राहुल का साथ छोड़ दिया है, आयोग में जाने के लिए इनके पास कोई है ही नहीं ।"
उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने लेख का लिंक शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है। महाराष्ट्र चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिली थीं और बीजेपी 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। यह चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी जीत साबित हुआ।
राहुल ने अपने पोस्‍ट में कहा कि यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी। लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है, जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम में जनता का विश्वास खत्म करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story