भारत

Ramayana Express: रामायण यात्रा की दूसरी ट्रिप आज से शुरू, अब होने जा रहा है ऐसा...

jantaserishta.com
12 Dec 2021 8:50 AM IST
Ramayana Express: रामायण यात्रा की दूसरी ट्रिप आज से शुरू, अब होने जा रहा है ऐसा...
x

Ramayana Express: हर साल चलने वाली रामायण एक्सप्रेस आज से फिर चलने को तैयार है. इस बार इस ट्रेन में कई नए फीचर जोड़े गए हैं. रामायण एक्सप्रेस एक डीलक्स एसी ट्रेन होगी, जिसमें केटरिंग स्टाफ वेटर के लिए नया ड्रेस कोड भी शामिल किया गया है. इस बार वेटर गेरूए (भगवा रंग) की ड्रेस के साथ माला और पगड़ी भी पहनेंगे. पगड़ी भी गेरूए रंग की होगी. आईआरसीटीसी के मुताबिक इस बार ऐसी पहली रामायण एक्सप्रेस ट्रायल के तौर पर 7 नवंबर को चलाई गई थी, जो कि फुल बुकिंग के साथ रवाना हुई है. इसी उत्साह को देखते हुए आज से फिर रामायण एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही है.

भद्राचलम को नए डेस्टिनेशन के रूप में जोड़ा गया
रामायण एक्सप्रेस आज दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू हो कर रामेश्वरम तक जाएगी. इस बार भद्राचलम को एक नए डेस्टिनेशन हाल्ट के रूप में जोड़ा गया है. तेलंगाना राज्य में स्थित भद्राचलम को दक्षिण का अयोध्या भी कहा जाता है. माना जाता है की भगवान राम यहां वनवास के दौरान ठहरे थे. सीता रामचंद्र स्वामी मंदिर और आंजेनेय स्वामी मंदिर यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं.
पहला हाल्ट अयोध्या में होगा
इस ट्रेन का पहला हाल्ट अयोध्या में होगा, जहां तीर्थ यात्रियों को इस बार श्री राम जन्म भूमि और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम स्थित भारत मंदिर के भी दर्शन कराए जाएंगे.
सड़क मार्ग से होगी नेपाल यात्रा
अयोध्या के बाद ट्रेन बिहार के सीतामढ़ी में रुकेगी, जहां यात्री सीता जी के जन्म स्थल के दर्शन कर सकेंगे. इसके बाद सड़क मार्ग से नेपाल स्थित राम जानकी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे.
वाराणसी से फिर सड़क मार्ग से यात्रा
इसके बाद ट्रेन वाराणसी जाएगी यहां से यात्रियों को सड़क मार्ग से वाराणसी, प्रयागराज, श्रिंगवेरपुरम और चित्रकूट के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे.
किष्किन्धा और हेरिटिज स्थलों के दर्शन
ट्रेन का अगला हाल्ट नासिक होगा जहां त्रयम्बकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन होंगे. अगला हाल्ट हम्पी में होगा जहां प्राचीन किष्किन्धा नगर था. यहां हनुमान जन्म स्थल व अन्य हेरिटेज स्थलों और मंदिरों के दर्शन होंगे.
17 दिन में पूरी होगी राम यात्रा
अंतिम हाल्ट रामेश्वर का होगा. इसके बाद ट्रेन 17 दिन की यात्रा पूरी करते हुए दिल्ली वापस आ जाएगी. लौटते समय यात्रा के 16 वें दिन यात्री भद्राचलम में भी मंदिर दर्शन कर सकेंगे. ये यात्रा कुल 7500 किलोमीटर की होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story