भारत
हत्याकांड: एनआईए ने 9 जगहों पर छापेमारी की, एक आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
21 Aug 2025 10:58 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2019 में तमिलनाडु के रामलिंगम हत्याकांड के सिलसिले में राज्य के डिंडीगुल और तेनकासी जिलों में नौ जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिस पर फरार आरोपियों को शरण देने का आरोप है।
यह मामला प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़ा है, जिसने रामलिंगम की हत्या कर लोगों में कथित तौर पर डर और सांप्रदायिक नफरत फैलाने की कोशिश की थी।
एनआईए ने छापेमारी के दौरान कोडाईकनाल में अंबुर बिरयानी होटल्स के मालिक इम्थातुल्लाह को गिरफ्तार किया। उस पर 2021 से फरार आरोपियों को जानबूझकर अपने होटल में शरण देने का आरोप है। छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए। इम्थातुल्लाह द्वारा शरण दिए गए तीन फरार आरोपियों में से दो, अब्दुल मजीद और शाहुल हमीद को एनआईए ने 25 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी, मोहम्मद अली जिन्ना अभी भी फरार है।
रामलिंगम की 5 फरवरी 2019 को तंजावुर में हत्या कर दी गई थी। वह पाट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के नेता थे। आरोप है कि पीएफआई के सदस्यों ने उनकी हत्या इसलिए की क्योंकि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन का विरोध किया था। एनआईए ने मार्च 2019 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और अगस्त 2019 में चेन्नई की विशेष अदालत में 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इनमें से छह आरोपी फरार थे।
2021 में एनआईए ने फरार आरोपियों में से एक रहमान सादिक को गिरफ्तार किया था। मोहम्मद अली जिन्ना 19वां आरोपी बनाया गया। एनआईए ने दो अन्य फरार आरोपियों, बुरहानुद्दीन और नफील हसन पर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा है। जांच एजेंसी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





