भारत

रामाजयम हत्याकांड: 4 संदिग्ध पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए राजी, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
18 Nov 2022 8:00 AM IST
रामाजयम हत्याकांड: 4 संदिग्ध पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए राजी, जानें पूरा मामला
x
एक नया मोड़ आया.
चेन्नई (आईएएनएस)| एक वरिष्ठ द्रमुक नेता के व्यवसायी भाई के.एन. रामाजयम की साल 2012 में की गई हत्या के मामले में गुरुवार को एक नया मोड़ आया, जब चार संदिग्धों ने पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी। रामाजयम की हत्या तमिलनाडु के तिरुचि में की गई थी। हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाएगा। इसने 13 संदिग्धों की सूची तैयार की थी, जिनका पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाना है और मौजूदा चार के अलावा आठ संदिग्धों ने पहले ही अपनी सहमति दे दी थी। हालांकि, एक संदिग्ध ने पहले सहमति नहीं दी थी।
गुरुवार को चारों संदिग्ध व्यक्तिगत रूप से तिरुचि में न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) के सामने पेश हुए और टेस्ट के लिए सहमत हुए।
रामाजयम, रियल एस्टेट व्यवसायी और तमिलनाडु के शहरी विकास मंत्री के.एन. नेहरू के भाई थे। उनका शव 29 मार्च, 2012 को तिरुचि के बाहरी इलाके में तिरुवलाचोर्लाई के पास मिला था।
एसआईटी जल्द ही 12 संदिग्धों का मेडिकल टेस्ट करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story