भारत

बकरे पर लिखा राम, मटन शॉप मालिक पर कसा शिकंजा

jantaserishta.com
17 Jun 2024 9:29 AM IST
बकरे पर लिखा राम, मटन शॉप मालिक पर कसा शिकंजा
x
कुर्बानी के लिए दुकान पर 22 बकरे लाए गए थे.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दरअसल, यहां एक मटन शॉप के मालिक के खिलाफ बकरे पर 'राम' लिखने का आरोप लगा था. तस्वीरें सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पुलिस ने एक्शन लेते हुए मटन शॉप को सील कर दिया है.
मुंबई के सीबीडी बेलापुर पुलिस स्टेशन को शिकायत मिली थी कि मुंबई में एक मटन शॉप के मालिक ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है. शिकायत करने वाले हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने कहा था कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकान मालिकों के साथ एक कर्मचारी सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.
पुलिस के मुताबिक,'कुर्बानी के लिए दुकान पर 22 बकरे लाए गए थे, लेकिन उनमें से एक बकरे पर धार्मिक नाम लिखा हुआ था.' शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान करते हुए मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्याम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम और अन्य अधिकारियों के सामने भी मामला उठाया है.
बता दें कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बकरे की फोटो तेजी से वायरल हो रही थी. इस बकरे की पीठ पर अंग्रेजी में राम (RAM) लिखा हुआ था. फोटो को शेयर करते हुए हिंदू संगठन लगातार बकरे पर यह लिखने वाले के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे थे. हिंदू संगठनों का दावा था कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. इसे देखते हुए ही पुलिस ने अब तीन आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story