भारत

मेदांता अस्पताल में भर्ती राम रहीम, कोरोना से लड़ रहा जंग, रोज मिल सकेगी हनीप्रीत, क्योंकि...

jantaserishta.com
7 Jun 2021 11:47 AM IST
मेदांता अस्पताल में भर्ती राम रहीम, कोरोना से लड़ रहा जंग, रोज मिल सकेगी हनीप्रीत, क्योंकि...
x
फाइल फोटो 

रेप के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कोरोना की बीमारी से जूझ रहा है. तबीयत बिगड़ने पर डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से पहले रोहतक पीजीआई और फिर उसके बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती डेरा प्रमुख राम रहीम से मिलने के लिए सोमवार को हनीप्रीत अस्पताल पहुंची.

जानकारी के मुताबिक हनीप्रीत सोमवार यानी आज सुबह करीब 8.30 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंची. हनीप्रीत ने राम रहीम के अटेंडेंट के तौर पर अपना कार्ड बनवाया. अटेंडेंट के तौर पर कार्ड बनवाने के साथ ही हनीप्रीत के हर रोज राम रहीम से मिलने उसके कमरे तक जाने का रास्ता साफ हो गया है. अस्पताल की ओर से बनाया गया यह अटेंडेंट कार्ड 15 जून तक वैध है.
डेरा प्रमुख राम रहीम को मेदांता अस्पताल में 9वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4643 में रखा गया है. हनीप्रीत ने अपना राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया. हनीप्रीत को बतौर अटेंडेंट कार्ड बनवाने के साथ ही हर रोज उसके कमरे तक जाने की इजाजत मिल गई है. सूत्रों की मानें तो राम रहीम दवा लेने और टेस्ट कराने में भी आनाकानी कर रहा है.
गौरतलब है कि सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की थी. उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया था. रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उसका सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी और फाइब्रोस्कैन कराया गया था. डॉक्टरों ने कुछ और टेस्ट कराने की सलाह दी थी. इसके बाद राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया था.
राम रहीम का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के मुताबिक राम रहीम पहले से ही शुगर और बीपी की बीमारी भी है. फिलहाल, राम रहीम का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story