भारत
'मुंह में राम, बगल में छुरी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संघ के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Shantanu Roy
3 July 2026 7:26 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान पर कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद खेड़ा ने होसबाले के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भेड़ की खाल ओढ़े हुए भेड़िया है। उन्होंने कहा कि दत्तात्रेय होसबाले का यह बयान राम मंदिर के करोड़ों के चढ़ावे और दान की लूट का सच सामने लाने के लिए नहीं है। बल्कि यह सच्चाई पर पर्दा डालकर संघ की छवि को बचाने का कुत्सित प्रयास है।
उन्होंने कहा कि इस वीडियो का वास्तविक मकसद उत्तर प्रदेश सरकार की उस एसआईटी को वैध ठहराने की कोशिश है, जिसका गठन एफआईआर दर्ज होने से पहले ही कर दिया गया था। एसआईटी ने इस संवेदनशील मामले की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए बगैर इस गोपनीयता से काम किया है कि लगता है कि बहुत कुछ छिपाया गया हो, और मालूम होता है कि इसमें बड़े मगरमच्छों को बचाकर कुछ छोटी मछलियों की बलि कर दिया जाना तय है। खेड़ा ने कहा कि राम मंदिर के चंदे की इस लूट ने करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को गहरी चोट पहुंचाई है। आज संघ के इस दिखावे ने उस जले पर नमक छिड़कने का काम भी कर दिया है। सच यह है कि यदि संघ वास्तव में श्रद्धालुओं के दान और मंदिर के कोष की रक्षा के प्रति ईमानदार होता, तो जिस मंदिर की व्यवस्था और संचालन स्वयं उसके लोग ही देखते हैं, वहां इतना बड़ी लूट कभी नहीं होती।
उन्होंने कहा कि यही संघ का असली चेहरा है - मुंह में राम, बगल में छुरी। राम का नाम उसके लिए महज दिखावा है, उसका असली काम इसी तरह की लूट खसोट ही है। इससे पहले दत्तात्रेय होसबाले ने अपने बयान में कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिंदू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड्यंत्रों को विफल करे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





