भारत

राम नवमी आज : अयोध्या में भीड़, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में किया पावन स्नान

Nilmani Pal
17 April 2024 1:40 AM GMT
राम नवमी आज : अयोध्या में भीड़, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में किया पावन स्नान
x

यूपी। राम नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पावन स्नान किया। वही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे। नवमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। नवरात्र के नौवें राम नवमी मनाई जाती है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात रवि योग रहेगा। इसके अलावा पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 57 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

राम नवमी 2024 शुभ मुहूर्त

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरूआत: कल, मंगलवार, 01:23 पीएम से हो चुकी है.

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की समाप्ति: आज, बुधवार, 03:14 पीएम पर होगी.

श्रीराम जन्मोत्सव का शुभ समय: 11:03 एएम से 01:38 पीएम तक

श्रीराम जन्मोत्सव का क्षण: दोपहर 12:21 पीएम पर.

रवि योग: आज पूरे दिन

भगवान रा​म का पूजा मंत्र

1. रां रामाय नम:

2. ऊं रामचंद्राय नम:

राम जी का प्रिय भोग

राम नवमी के दिन आप रामलला को हलवा, इमरती, रसगुल्ला, लड्डू, खीर, बेर, मौसमी फल आदि का भोग लगाएं.



Next Story