भारत

पुलिस के मना करने के बावजूद निकाला गया रामनवमी का जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात

jantaserishta.com
30 March 2023 12:56 PM IST
पुलिस के मना करने के बावजूद निकाला गया रामनवमी का जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात
x
देखें VIDEO.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में गुरुवार को पुलिस के आदेश की अवहेलना कर रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला जा रहा है। भारी पुलिस बल के बीच सैकड़ों लोगों ने जुलूस में भाग लिया।
इससे पहले दिन में, कानून व्यवस्था बनाए रखने और जुलूस के चलते किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया था।
सोमवार को, दिल्ली पुलिस ने श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, साथ ही उसी क्षेत्र के एक पार्क में रमजान की नमाज अदा करने से मना कर दिया था।
सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय, उत्तर-पश्चिम जिला द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है: मुझे आपको सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि गुरुवार को रामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्री राम भगवान प्रतिमा यात्रा के लिए आपके अनुरोध पर विचार किया गया है। लेकिन कानून और व्यवस्था के ²ष्टिकोण से स्वीकार नहीं किया जा सका।
पिछले साल अप्रैल में जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुईं थी। हिंसा में कम से कम आठ पुलिस कर्मी और एक नागरिक घायल हुए थे।
जुलूस के एक मस्जिद क्षेत्र से गुजरने के बाद, पथराव और गोलीबारी शुरू हो गई थी, जिससे झड़पें हुईं।
पिछले साल इस क्षेत्र में एक नहीं बल्कि तीन जुलूस निकाले गए थे, हिंसा तीसरे जुलूस के दौरान भड़की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story