भारत

रामनवमी: प्रभु श्रीरामलला का किया गया दिव्य अभिषेक, करें दिव्य दर्शन

jantaserishta.com
17 April 2024 9:12 AM IST
रामनवमी: प्रभु श्रीरामलला का किया गया दिव्य अभिषेक, करें दिव्य दर्शन
x
देखें वीडियो.
अयोध्या: आज देशभर में धूमधाम से रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस बार की रामनवमी बहुत विशेष है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है. इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. रामलला का सूर्याभिषेक होगा. इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है.
रामनवमी के मौके पर राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं. कहा जा रहा है कि रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई है. दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक किया जाएगा.
राम भक्तों में रामलला के दर्शन को लेकर खासा उत्साह है. भक्त बड़े पैमाने पर रामनवमी के मौके पर सरयू नदी में आस्था और श्रद्धा की डुबकी लगा रहे हैं. रामनवमी के मौके पर भक्तों ने बुधवार तड़के ही राम मंदिर पहुंचना शुरू कर दिया था. इस दौरान जयश्रीराम के जयकारे से आसमान गूंज उठा है.
अयोध्या नगरी रामधुन से सराबोर हो चुकी है. इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए हैं. भक्तों ने रात में ही अयोध्या नगरी पहुंचकर स्नान और पूजा अर्चना की तैयारियां शुरू कर दी थी. यहां सबसे पहले सरयू घाट पर सरयू आरती की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
राम नवमी के अवसर पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की गई. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story