भारत

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी, कुछ बड़ा होगा?

jantaserishta.com
6 July 2026 5:29 PM IST
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जारी, कुछ बड़ा होगा?
x
Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हो रही है. चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद से ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि इनके त्यागपत्र ट्रस्ट की बैठक में स्वीकार किए जा सकते हैं.
पहली बार ट्रस्ट की बैठक राम मंदिर परिसर में हो रही है. इससे पहले अयोध्या धाम के मणिराम दास छावनी में बैठकें होती रही हैं. बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी की वजह से गोपनीयता के चलते मंदिर परिसर में बैठक हो रही है. इस बीच, चंपत राय पर फैसला लेने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास ने कहा, 'जो पाप से जुड़ा है, उसे सजा दिलाएंगे.'
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी के मामले पर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा, 'सच तो ये है कि चढ़ावे, चंदे और योगदान पर पलने वाला चोरों का ये गैंग जनता के गुस्से का सामना नहीं कर पा रहा है. ये गैंग जनता के गुस्से से डरा हुआ है; इसीलिए वो घर के अंदर रह रहे हैं...पावर की लड़ाई है...दिल्ली वाला कोई प्लान बना भी पाता, उससे पहले ही लखनऊ वाले ने सब कुछ अपने हाथ में ले लिया. SIT क्या है? अगर ED, CBI, या इनकम टैक्स शामिल होते, तो जांच की बागडोर किसके हाथ में होती? SIT जांच में कंट्रोल किसके हाथ में है? पावर की लड़ाई है.'
सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के नाम को लेकर काफी विरोध देखने को मिला. बैठक में कई सदस्यों ने दोनों को लेकर नाराजगी जताई और दोनों के मुद्दे पर गंभीर माहौल बना रहा.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस अहम बैठक में कुल 14 सदस्यों में से 9 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए. वहीं, केंद्र और राज्य सरकार के नामित सदस्यों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले सदस्यों में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी, ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन, दिनेन्द्र दास, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, परमानंद गिरी महाराज और स्वामी विश्व प्रपन्न तीर्थ जी महाराज मौजूद रहे. दूसरी तरफ, कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी इस बैठक से जुड़े, जबकि ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अरविंद मिश्रा इस बैठक में गैर मौजूद रहे.
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बीच प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और प्रभु श्रीराम भारत की आत्मा के मूल स्रोत हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, 'राम का मतलब राष्ट्र है.' उन्होंने कहा कि आज जो भव्य अयोध्या और श्रीराम मंदिर देश देख रहा है, वो अशोक सिंघल के संकल्प और सपने का परिणाम है. सीएम योगी ने कहा कि 1980 और 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान पूरे देश में एक ही नारा गूंजता था- 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे.' उन्होंने कहा कि उस समय एक और नारा युवाओं में जोश भरता था- 'मंदिर के काम न आए, ये जवानी बेकार है.' मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर के युवाओं ने अशोक सिंघल के नेतृत्व में पूरे देश में राम मंदिर आंदोलन का शंखनाद किया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन ने राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की.
राम मंदिर डोनेशन विवाद पर AICC के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा, 'ट्रस्ट पूरी तरह से PM मोदी ने बनाया था. इसे सरकार ने बनाया था. 15 सदस्यों में से 12 सरकार ने नॉमिनेट किए थे, तो जाहिर है, वो BJP और RSS के हैं. अब जब सवाल उठ रहे हैं, तो उनका जवाब दें. बताएं कि डकैती में कौन शामिल था. चोरों को बचाने की कोशिश न करें. ये चोरी भगवान राम के दरबार में हुई, भगवान राम के घर में डकैती हुई. इतनी बेशर्मी न दिखाएं कि संभलने का कोई मौका न बचे.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story