विवादों के घेरे में राम मंदिर ट्रस्ट! दो और जमीन के सौदे में AAP सांसद ने कहा ढाई करोड़ में खरीदी 20 लाख की जमीन

आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे ने 20 फरवरी को एक जमीन 20 लाख में खरीदी थी. इसके बाद 11 मई को उसे श्रीराम जनभूमि ट्रस्ट को 2.5 करोड़ में बेच दिया. इसके अलावा एक और सौदे पर विवाद हो रहा है.
अयोध्या में श्री राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी जा रही जमीनों में दो और सौदे विवादों के घेरे में आ गए हैं. इन जमीन सौदों में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के भतीजे दीप नारायण उपाध्याय की अहम भूमिका है. एक जमीन जो दीप नारायण ने 20 लाख रुपये में खरीदी उसे राम जन्मभूमि को ढाई करोड़ में बेच दी गई. वहीं दूसरी जमीन जिसकी कीमत 27 लाख रुपये थी उसे भी मेयर के भतीजे ने राम मंदिर ट्रस्ट को एक करोड़ में बेची है.
विवादों के घेरे में मंदिर ट्रस्ट के जमीन सौदे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





