भारत

रक्षाबंधन: पति गुस्‍से से हुआ लाल, दांत से काट ली पत्नी की नाक, वजह जानकर सिहर जाएंगे

jantaserishta.com
20 Aug 2024 10:37 AM IST
रक्षाबंधन: पति गुस्‍से से हुआ लाल, दांत से काट ली पत्नी की नाक, वजह जानकर सिहर जाएंगे
x
जैसे ही शिकायती पत्र मिलेगा तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी.
हरदोई: यूपी के हरदोई में एक महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जाना चाहती थी। वह रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। इस पर पति से उसका विवाद हो गया। बात अभी हो रही थी कि पति ने गुस्‍से से आपा खो दिया। फिर उसने जो कुछ किया उसे जान हर कोई हैरान रह गया। उसने मुंह से महिला की नाक काट ली। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने महिला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की पत्नी रविवार को रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। जबकि उसका पति उसे जाने से मना कर रहा था।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी का आरोप है किसी बीच खफा उसके पति ने उसकी मुंह से नाक काट ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। वहीं कोतवाली देहात कोतवाल वीरेंद्र पंकज का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई शिकायती पत्र नहीं आया है ,जैसे ही शिकायती पत्र मिलेगा तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story