भारत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राकेश टिकैत बोले- आपने बड़े दुश्मन को हराया है

jantaserishta.com
9 Jun 2021 5:32 PM IST
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राकेश टिकैत बोले- आपने बड़े दुश्मन को हराया है
x

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारतीय किसान यूनियन की ओर से सभी राज्य सरकारों से उनके आंदोलन को समर्थन करने की मांग की.

राकेश टिकैत ने कहा कि मैं बंगाल के लोगों को इतनी बड़ी जीत के लिए बधाई देता हूं. मैं यहां की सीएम ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं. हमें विपक्ष को मजबूत करने की जरूरत है. दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिए हम बेहतर समन्वय की जरूरत है. ममता बनर्जी ने हमें समर्थन का आश्वसन दिया है. उन्होंने कहा कि हम ममता दीदी से आग्रह करने आए हैं कि आपने बड़े दुश्मन को हराया अब आप ऐसा मॉडल तैयार करें जिसे सब फॉलो करें.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने असेंबली में भी रिजॉल्यूशन करके इसको बर्खास्त किया है. मैंने कृषि आंदोलन किया, भूख हड़ताल की. किसान आंदोलन जबतक चलेगा तब तक इसका समर्थन करेंगे. ममता ने कहा कि मुझे अपील की गई है कि मैं इस बारे में दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करूं. कोरोना के बाद हम इस बारे में बात करेंगे. ममता ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि सभी को इस संबंध में पत्र दिया जाए. ममता ने सवाल किया कि किसानों से सरकार बात क्यों नहीं कर रही है. सरकार तीनों काला कानून वापस ले.
ममता ने कहा कि कोविड से लेकर किसान तक पूरा हिंदुस्तान भुगत रहा है. कोरोना को लेकर सरकार की गलत नीति के चलते बहुत लोग मारे गए. उन्होंने कहा कि एक-एक दिन यूपी में डेडबॉडी मिल रही है. वैक्सीन पर जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार जिंदगी और मौत का खेल कर रही है. ममता ने कहा कि इसलिए मैं विपक्ष के सभी लोगों से अपील करूंगी कि सभी लोग एकजुट हों. किसान यूनियन को जो भी मदद चाहिए होगी मैं देने के लिए तैयार हूं. हमसब एक साथ रहें तो अच्छा होगा.
ममता ने कहा कि आगरा में ऑक्सीजन नहीं देकर लोगों को मार दिया, ये क्या है? पीएम क्यों क्रेडिट लेते हैं फिर? ममता ने कहा कि हमने अबतक दो करोड़ लोगों को टीका दिया है. पीएम से सिर्फ भाषण छोड़कर कुछ नहीं मिला. ममता ने कहा कि हम एक ही बात कहना चाहेंगे कि मोदी साहब को हटाना चाहेंगे. इस दौरान यशवंत सिन्हा ने भी तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story