भारत

राकेश टिकैत बोले- वादे पूरे नहीं हुए, तो फिर करेंगे आंदोलन

jantaserishta.com
12 Dec 2021 12:54 PM IST
राकेश टिकैत बोले- वादे पूरे नहीं हुए, तो फिर करेंगे आंदोलन
x

नई दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि महापंचायत का आयोजन समय-समय पर होता रहेगा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का सफलतापूर्वक संचालन करने के बाद टिकैत ने यह बात कही। उन्होंने हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित करने की भी कही।

टिकैत ने उन्होंने कहाकि हर साल 10 दिन का किसान आंदोलन मेला आयोजित किया जाएगा। वहीं किसानों के मुद्दे पर बात करने के लिए समय-समय पर महापंचायत भी होगी। टिकैत ने इस दौरान आंदोलन के दौरान सरकार पर दबाव बनाने के लिए मीडिया की भूमिका की भी तारीफ की। गौरतलब है कि आंदोलन के सफलतापूर्वक खत्म होने के बाद किसान दिल्ली बॉर्डर से अपने घर पहुंचने लगे हैं। बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल को खाली कर चुके हैं। अब किसान 15 जनवरी को एक समीक्षा बैठक करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने बयान में कहाकि अगर सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो हम अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।


इससे पहले 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की थी कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस ले लेगी। इसके बाद 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों में प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन कानूनों को वापस ले लिया गया। हालांकि किसानों ने इसके बाद भी आंदोलन खत्म करने से इंकार कर दिया था। उनकी मांग थी कि किसान एमएसपी को लेकर कानूनी गारंटी दे साथ ही किसानों पर लगाए गए मुकदमों को वापस ले। बाद में सरकार ने किसानों की मांग को मानते हुए एक लिखित पत्र जारी किया था।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story