भारत

राकेश टिकैत बोले- चुनाव खत्‍म होते ही...दी ये चेतावनी भी

jantaserishta.com
7 April 2022 8:33 AM IST
राकेश टिकैत बोले- चुनाव खत्‍म होते ही...दी ये चेतावनी भी
x

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने केंद्र को चेतावनी दी है कि देश में जल्‍द ही एक और किसान आंदोलन शुरू हो सकता है। उन्होंने सरकार पर पिछले साल किए वादों को अब तक न निभाने का आरोप लगाते हुए किसानों से अगले आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

टिकैत ने कहा, 'अभी हमने आंदोलन की कोई तारीख तय नहीं की है लेकिन हम जल्‍द ही इसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। तीन विवादित कृषि कानून वापस लेने के साथ ही किसानों ने सरकार से कई और मांगे की थीं जिनमें न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर कानून बनाने की भी मांग भी थी।
टिकैत ने कहा कि हाल में सम्‍पन्‍न हुए विधानसभा चुनावों के बाद सरकार सब कुछ भूल गई है लेकिन किसानों को वे वादे नहीं भूले हैं। सब याद है। उचित मूल्‍य पर बिजली, सिंचाई और फसलों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर अब तक कुछ भी नहीं किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story