भारत

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे राकेश टिकैत, उग्र किसानों ने बैरिकेड हटाए, पुलिस ने बंद किए सभी रास्ते

jantaserishta.com
28 May 2023 12:36 PM IST
गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे राकेश टिकैत, उग्र किसानों ने बैरिकेड हटाए, पुलिस ने बंद किए सभी रास्ते
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)| भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत जंतर मंतर में होने वाली महापंचायत में शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। यहां पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेड कर किसानों को रोक दिया है। बड़ी संख्या में पहुंचे किसान यहां पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राकेश टिकैत के पहुंचते ही किसान काफी उग्र हो गए और किसान और पुलिस के बीच खींचतान शुरू हो गई। किसानों ने पुलिस के बैरिकेड को हटा दिया और दिल्ली की तरफ कूच करने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत सभी रास्तों को पूरी तरीके से ब्लॉक किया और किसानों को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया।
जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने और उनके समर्थकों ने एक महापंचायत का आयोजन किया है। इसी महापंचायत में पहुंचने के लिए अन्य राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में किसान नेता और अन्य समर्थक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने भी भरपूर कोशिश की है कि दिल्ली में एंट्री लेने वाले हर राज्य से जुड़े रास्ते और हर जिले से जुड़े हुए रास्तों को पूरी तरीके से सील किया जाए और किसानों से जुड़ा कोई भी प्रतिनिधि या किसान जंतर-मंतर तक न पहुंच सके। इसके लिए सुबह से ही गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story