भारत

राज्यसभा सांसद का दावा: लैंडिंग के वक्त यात्रियों की रुह कांप गई, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने लिया संज्ञान

jantaserishta.com
28 Oct 2021 9:11 AM IST
राज्यसभा सांसद का दावा: लैंडिंग के वक्त यात्रियों की रुह कांप गई, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ने लिया संज्ञान
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि बुधवार को भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरते समय विस्तारा की एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई. सोशल मीडिया के माध्यम से संजय सिंह की ओर से की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्रवाई का वादा किया है. उड़ान यूके785 दिल्ली से सुबह सात बजे रवाना हुई थी और बुधवार सुबह लगभग नौ बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची.

आम आदमी पार्टी के सांसद ने ट्वीट किया, ''आज भुवनेश्वर में विस्तारा की उड़ान के उतरते समय लोगों की रूह कांप गई और यह उड़ान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची.'' संजय सिंह ने कहा, ''कृपया पायलट महोदय से कोई दूसरा कार्य लें अन्यथा कभी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है. विस्तारा प्रबंधन और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सर, कृपया संज्ञान लें.''
इसके जवाब में सिंधिया ने ट्विटर पर कहा, ''संजय जी, हम इस मामले की जांच के बाद उचित कदम उठाएंगे. घटना को संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद.'' हालांकि, विस्तारा ने इस मामले पर अभी तक कोई भी बयान नहीं दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story