भारत

राज्यसभा चुनाव: 4 राज्यों में मतदान जारी

jantaserishta.com
10 Jun 2022 10:43 AM IST
राज्यसभा चुनाव: 4 राज्यों में मतदान जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहा है. इसमें हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक शामिल है. वोटिंग की शुरुआत के साथ ही हलचल तेज है. सीएम गहलोत ने कहा है कि बीजेपी ने बिना वजह यह चुनाव करवाया है. वहीं महाराष्ट्र में सहयोगी दल शिवसेना और NCP भिड़ गए हैं.

चारों ही राज्यों में मुकाबला जोरदार है क्योंकि सभी जगह पार्टियों ने विधानसभा में उनकी विधायी ताकत की तुलना से ज्यादा उम्मीदवार उतारे हैं. इसी वजह से पूरे चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई जाती रही. कांग्रेस ने राजस्थान और हरियाणा के विधायकों को एकजुट करके रिसॉर्ट में भी रखा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story