भारत

राज्यसभा चुनाव: तेजस्‍वी यादव निकले पार्टी करने, यहां जानें कौन-कौन हुआ शामिल?

jantaserishta.com
29 May 2022 1:01 PM IST
राज्यसभा चुनाव: तेजस्‍वी यादव निकले पार्टी करने, यहां जानें कौन-कौन हुआ शामिल?
x

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार शाम राज्यसभा चुनाव के दोनों उम्मीदवार मीसा भारती और फैयाज अहमद को पार्टी दी. तेजस्वी ने पटना के राजस्थान होटल में ये पार्टी दी थी.

इस पार्टी में तेजस्वी के साथ-साथ उनकी पत्नी राजश्री, भाई तेजप्रताप, राज्यसभा के दोनों उम्मीदवार बहन मीसा भारती और फैयाज अहमद समेत तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव शामिल हुए.
इस पार्टी की तस्वीरों को तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और लिखा "अपने तो अपने होते हैं". दिलचस्प बात यह है कि तेजस्वी यादव खुद गाड़ी चलाकर परिवार के लोगों के साथ होटल पर खाने के लिए पहुंचे और फिर खुद गाड़ी चलाकर वापस घर गया.
तेज प्रताप ने इस पार्टी के फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करके संदेश देने की भी कोशिश की है कि उनके और तेजस्वी के बीच में सब कुछ ठीक-ठाक है और दोनों भाइयों के बीच में कोई सत्ता संघर्ष नहीं चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story