राज्यसभा चुनाव: सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा पर्चा, समर्थकों का हुजूम दिखा

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है जिसमें सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा चुनान का उम्मीदवार बनाया गया है। सोनिया गांधी ने बुधवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। सोनिया की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं। नामांकन भरते समय उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, …
नई दिल्ली: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है जिसमें सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा चुनान का उम्मीदवार बनाया गया है। सोनिया गांधी ने बुधवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। सोनिया की कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं।
नामांकन भरते समय उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद थे। 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को कांग्रेस ने 4 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने जारी की गई लिस्ट में सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट दिया है।
राजस्थान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/kp8IZ8roXm
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) February 14, 2024
कांग्रेस की लिस्ट में सोनिया गांधी के अलावा, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश, डॉ. आखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया गया है। राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।
#WATCH | Jaipur | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi to file her nomination from Rajasthan today.
State Congress chief Govind Singh Dotasra says, "…This decision will give us strength…We will perform very well under the leadership of Mallikarjun Kharge… pic.twitter.com/sqVA8luVWO
— ANI (@ANI) February 14, 2024
चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी कर चुका है। 15 फरवरी को नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। 2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं।
