राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, प्रियंका गांधी को लेकर आई ये खबर

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने की चर्चाएं कांग्रेस में चल रही हैं। प्रियंका गांधी 2017 से ही एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं और उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभाल रही हैं। लेकिन अब तक वह किसी भी सदन की सदस्य नहीं रही हैं। ऐसे में कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए ताकि वह मुखरता से पार्टी का पक्ष संसद में रख सकें। कांग्रेस लीडरशिप और स्टेट यूनिट्स के बीच फिलहाल आने वाले राज्यसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो रही है। हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस कुछ सीटों पर जीत की स्थिति में है। फिलहाल इन सीटों से किन नेताओं को मौका दिया जाए, इस पर विचार चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





