राज्यसभा चुनाव: शामिल नहीं होंगे बीटीपी के विधायक, कांग्रेस को तगड़ा झटका

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जयपुर: राजस्थान मे कल 10 जून को राज्यसभा चुनाव होने से पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने कांग्रेस को झटका दिया है। बीटीपी ने अपने दोनों विधायकों को राज्यसभा चुनाव में शामिल नहीं लेने के लिए व्हीप जारी किया है। सीएम गहलोत से मुलाकात के एक दिन बाद ही बीटीपी के प्रदेश अध्यक्ष वेलाराम ने बुधवार देर शाम व्हिप जारी कर दिया। इसमें दोनों विधायकों को पार्टी ने सख्त हिदायत दी है कि उनकी पार्टी राज्यसभा चुनाव में भाग नहीं लेगी। हालांकि, पार्टी के इतर चल रहे दोनों विधायक वोटिंग प्रक्रिया में शामिल होते है या नहीं, इस पर सबकी नजर रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बहिष्कार का मुख्य कारण आदिवासी इलाकों में विकास की अनदेखी बताया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





