भारत

राज्यसभा चुनाव, महाराष्ट्र से आई बड़ी खबर

jantaserishta.com
30 May 2022 3:19 PM IST
राज्यसभा चुनाव, महाराष्ट्र से आई बड़ी खबर
x

मुंबई: महाराष्ट्र में 6 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है. बीजेपी ने महाराष्ट्र में तीन उम्मीदवारों को उतारकर चुनाव को रोचक बना दिया है. बीजेपी ने पीयूष गोयल और अनिल सुखदेवराव के अलावा धनंजय महादिक को उम्मीदवार बनाया है. उधर, शिवसेना भी पीछे नहीं है, उसने भी छठी सीट पर उम्मीदवार उतारकर बीजेपी के साथ मुकाबला करने का मन बना लिया है.

महाराष्ट्र में 6 सीटें खाली हो रही हैं. बीजेपी के पीयूष गोयल, विकास महात्मे और विनय सहस्त्रबुद्धे, शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के पी. चिदंबरम का कार्यकाल खत्म हो गया है. शिवसेना ने दो उम्मीदवार संजय राउत, संजय पवार को उतारा है. पवार कोल्हापुर से शिवसेना के जिला अध्यक्ष हैं. एनसीपी ने प्रफुल्ल पटेल को उतारा है. उधर, कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को टिकट दिया है. बीजेपी ने पीयूष गोयल और अनिल सुखदेवराव को उतारा है.
महाराष्ट्र में राज्यसभा में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए करीब 42 वोट की जरूरत होती है. मौजूदा समीकरण को देखें तो बीजेपी 2 सीटों पर आसानी से जीत सकती है. इसके अलावा कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी एक-एक सीट पर जीत सकती है. यानी 5 सीटों पर आसानी से उम्मीदवार जीत सकते हैं. छठी सीट पर लड़ाई तेज हो सकती है. दरअसल, बीजेपी और शिवसेना ने इस सीट पर उम्मीदवार उतारा है.
ऐसे में माना जा रहा है कि इस चुनाव से अब स्पष्ट हो जाएगा कि शिवसेना के साथ महाविकास अघाड़ी सरकार को समर्थन देने वाले बाकी विधायक जाते हैं या नहीं. यानी कांग्रेस-शिवसेना और एनसीपी के अतिरिक्त वोट के अलावा सरकार को समर्थन देने वाले विधायक भी शिवसेना के उम्मीदवार को वोट दे सकते हैं. वहीं, बीजेपी को लगता है कि उसके साथ निर्दलीय विधायक जाएंगे. इसलिए बीजेपी ने इस सीट पर उम्मीदवार उतारकर मुकाबले का फैसला किया है.
अहम बात ये है कि राज्यसभा में ज्यादातर पार्टियों के विधायक क्रॉस वोटिंग करने से बचते हैं. ऐसे में इस बार भी बीजेपी को अन्य पार्टियों के विधायकों के वोट मिलने का कम ही चांस है. हालांकि, निर्दलीय किसे वोट देते हैं, इस पर सबकी निगाहें हैं. अगर शिवसेना का उम्मीदवार जीतता है कि तो ये मैसेज जाएगा कि महाविकास अघाड़ी अभी भी मजबूत है.
वहीं, अगर बीजेपी जीतती है तो ऐसा संदेश जाएगा कि महाविकास अघाड़ी में कहीं न कहीं फूट है. माना जा रहा है कि बीजेपी अपनी उम्मीदवार का नाम वापस नहीं लेगी. ऐसे में इस सीट पर दिलचस्प चुनाव देखने को मिल सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story