
जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के कई विधायकों ने गहलोत सरकार के खिलाफ बग़ावत का झंडा उठा लिया है. और अब तीसरे उम्मीदवार प्रमोद तिवारी की जीत पर संकट खड़ा हो गया है. 126 विधायकों में से 45 ही उदयपुर के ताज होटल पहुंचे हैं. सपा से कांग्रेस में आए और कुछ कांग्रेसी विधायोकों ने उदयपुर होटल में जाने से मना करते हुए कहा कि सरकार ने हमें धोखा दिया है. इस सरकार में अधिकारी हमारी सुनते नहीं हैं. कुछ विधायकों ने कहा कि कांग्रेस को हमारी वोट की गारंटी नही हैं. उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार इन विधायकों को मनाने में लगे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





