भारत

राज्यसभा चुनाव ब्रेकिंग: हुई क्रॉस वोटिंग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 Jun 2022 1:01 PM IST
राज्यसभा चुनाव ब्रेकिंग: हुई क्रॉस वोटिंग, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: हरियाणा के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा है कि वह कार्तिकय शर्मा या किसी अन्य विधायक के लिए वोट नहीं करेंगे. मैं वोटिंग से गैरहाजिर रहूंगा. वह बोले कि मैं हरियाणा के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा. मंडी में विधायकों को खरीदा-बेचा जा रहा है. मुझे कई ऑफर आए लेकिन कोई मुझे खरीद या धमका नहीं सकता.

राजस्थान में बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह का वोट खारिज हो गया है. वह धौलपुर से विधायक हैं. हालांकि, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि मतगणना के समय वैधता तय होगी.
दूसरी तरफ राजस्थान में ही बीजेपी विधायक कैलाश मीणा के वोट पर विवाद हुआ है. वहां राजेंद्र राठौड़ और गोविंद डोटासरा में तीखी बहस भी हुई. गढ़ी विधायक राजेंद्र राठौड़ ने बीजेपी के पोलिंग एजेंट को अपना वोट दिखाया था. इस बीच गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि उन्होंने भी कैलाश मीणा का वोट देखा है. इस पर दोनों के बीच बहस हो गई. अब सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जाएगी.
कर्नाटक में JDS के विधायक श्रीनिवास गौड़ा ने क्रॉस वोटिंग की. उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस को वोट डालना, क्योंकि मुझे यह सही लगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story