भारत
Rajsamand हाईटेंशन लाइन छूने से कांवड़ियों की पिकअप के टायर फटे
Shantanu Roy
3 Aug 2024 4:58 PM IST

x
Rajsamand. राजसमंद। राजसमंद हरिद्वार से लौट रहे कांवडियों की डीजे लगी पिकअप शुक्रवार को शाहजहांपुर नारेहडा तलाब के पास हाईटेंशन लाईन से छू गई। करंट से पिकअप के चारों टायर फट गए और वाहन में आग लग गई। हादसे में पिकअप सवार 2 युवकों के पैर में फ्रेक्चर हो गया। जबकि 6 युवकों को करंट का तेज झटका लगा। गनीमत ये रही कि तार छूते ही लोग पिकअप से दूर हो गए, जिससे बड़ा जनहानि टल गई।
हरिद्वार से विरोद गांव के 31 डाक कांवडियों का दल गंगाजल लेकर शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे शाहजहांपुर के बीजवाड रोड होते हुए लौट रहा था। कांवड़ियों के साथ डीजे लगा पिकअप वाहन चल रहा था। नारेहडा तलाब के समीप से गुजरते वक्त खतरनाक ढंग से नीचे तक लटकी हाई टेंशन लाइन के तार पिकअप से छू गए। तेज करंट के प्रवाह से पिकअप के चारों टायर धमाके के साथ फट गए और आग लग गई। पिकअप में सवार दो युवक विनोद एवं भीम घबराकर नीचे कूद गए। जिससे दोनों के पैरों में फ्रेक्चर हो गया।
Next Story





