राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से की बात...भारतीय सेना को मिला फ्री हैंड तो खौफ में पाकिस्तान

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की तीनों सेनाएं पूरी तरह से तैयार हैं। पाकिस्तान को भारत की ओर से कभी भी हमले का डर सता रहा है। दोनों देशों में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस बीच, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने अभियान को तेज कर दिया है। नौसेना आतंकी हमले के बाद बढ़े क्षेत्रीय तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के भीतर व्यापक अभ्यास कर रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के रक्षा सूत्रों के अनुसार, युद्धपोत हाई अलर्ट पर हैं और जहाजों की तैनाती भी की गई है। कई एंटी-शिप और एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग की गई है, ताकि युद्ध की तत्परता का प्रदर्शन किया जा सके और क्षेत्र में संभावित खतरों को रोका जा सके। इन तैयारियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अन्य सेनाओं की तरह नौसेना भी किसी भी समय पाकिस्तान की खाट खड़ी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah says, "...If someone, by doing a cowardly attack, thinks that it is their big victory, then understand one thing, this is the Narendra Modi government, no one will be spared. It is our resolve to uproot terrorism from every inch of… pic.twitter.com/c4c4FPN17h
— ANI (@ANI) May 1, 2025
#WATCH | Surat, Gujarat | Indian Navy's warship INS Surat reaches Surat for the first timeSurat MP Mukesh Dalal and Rajya Sabha MP Govind Dholakia along with naval officials welcome the warship at Hazira Port pic.twitter.com/VMRrIZpTHt
— ANI (@ANI) May 1, 2025
Defence Minister Rajnath Singh speaks with his US counterpart Defence Secretary Pete Hegseth: Defence Ministry officials
— ANI (@ANI) May 1, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





