भारत

गुजरात जीत पर बोले राजनाथ सिंह, जनता करती है पीएम मोदी पर विश्वास

jantaserishta.com
8 Dec 2022 2:21 PM IST
गुजरात जीत पर बोले राजनाथ सिंह, जनता करती है पीएम मोदी पर विश्वास
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात विधान सभा की मतगणना में भाजपा एक रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात से आ रही भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात से आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके (भाजपा) लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है और न ही वे इससे अचंभित हैं। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे का जिक्र करते हुए गुजरात की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम बताया तो वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे गुजरात के मॉडल की स्वीकार्यता करार देते हुए बड़ी जीत दिलाने के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story