Featured

राजनाथ सिंह मथुरा और अमित शाह का MP दौरा: अमित शाह साइबर तहसील प्रणाली का करेंगे शुभारंभ

1 Jan 2024 3:32 AM IST
राजनाथ सिंह मथुरा और अमित शाह का MP दौरा: अमित शाह साइबर तहसील प्रणाली का करेंगे शुभारंभ
x

दिल्ली: राजनाथ सिंह लगभग साढ़े बारह बजे आज मथुरा पहुंचेंगे। जिसके बाद वो सबसे पहले रक्षा मंत्री गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। ये सैन्य स्कूल साध्वी ऋतम्भरा के वात्सल्य ग्राम वृंदावन में है। अमित शाह साइबर तहसील प्रणाली का करेंगे शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश जाएंगे। यहां वह मध्य प्रदेश …

दिल्ली: राजनाथ सिंह लगभग साढ़े बारह बजे आज मथुरा पहुंचेंगे। जिसके बाद वो सबसे पहले रक्षा मंत्री गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। ये सैन्य स्कूल साध्वी ऋतम्भरा के वात्सल्य ग्राम वृंदावन में है।

अमित शाह साइबर तहसील प्रणाली का करेंगे शुभारंभ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश जाएंगे। यहां वह मध्य प्रदेश में साइबर तहसील प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की थी और उन्हें साइबर तहसील व्यवस्था को लोकार्पित करने के लिए बुलाया था।

एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से मध्य प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे पारदर्शी शासन को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साल के पहले दिन से 15 जनवरी तक राम मंदिर उद्घाटन से पहले दिल्ली में एक अभियान चलाएगी। जिसके तहह वो घर-घर जाकर लोगों को अयोध्या जाने का निमंत्रण देंगे। राम मंदिर का शुभारंभ 22 जनवरी 2024 को होने वाला है।

Next Story