भारत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोविड से संक्रमित हुए

jantaserishta.com
20 April 2023 1:27 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोविड से संक्रमित हुए
x
फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें गुरुवार को यहां भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाना था, लेकिन पॉजिटिव होने के बाद इसे छोड़ना पड़ा। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि राजनाथ सिंह कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं। डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की और उन्हें आराम करने की सलाह दी।
बुधवार को रक्षा मंत्री ने वर्ष 2023 के पहले सेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया था। सम्मेलन 17 अप्रैल को एक हाइब्रिड प्रारूप में शुरू हुआ। आयोजन के दौरान, भारतीय सेना का शीर्ष नेतृत्व मौजूदा सुरक्षा परि²श्यों, स्थिति के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार-विमर्श कर रहा है।
सम्मेलन के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण राजनाथ सिंह का भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधन था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story