भारत
राजनाथ सिंह आज राजस्थान में, पूर्व सैनिकों से करेंगे बात
jantaserishta.com
28 Jun 2023 12:51 PM IST

x
फाइल फोटो
जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले का दौरा करेंगे, जहां वे एक सार्वजनकि सभा को संबोधित करेंगे और पूर्व सैनिकों से बात करेंगे। जिले के शेरगढ़ विधानसभा के बालेसर इलाके में आयोजित सभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल में हुए कार्यों और योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बालेसर एक राजपूत बहुल इलाका है, इसलिए उनकी इस यात्रा को राजपूत वोटों को रिझाने की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत का भी कार्यक्रम रखा है। इस अवसर पर जोधपुर सिटी, सूर सागर, लूनी, फलोदी, जोधपुर ग्रामीण उत्तरी व जोधपुर ग्रामीण के पार्टी कार्यकर्ताओं को एकत्रित होने के लिए भी कहा गया है। यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की यह यात्रा गुरुवार को भरतपुुर में होने वाली भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की यात्रा से पहले हो रही है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राजस्थान जाएंगे और उदयपुुर में एक सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह मोदी सरकार की उपलब्धियों के बार में एक रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





