भारत

राजनांदगांव: सरिया चोर गिरफ्तार, 3 संदेही निकले आरोपी

Admin2
5 July 2021 12:50 PM IST
राजनांदगांव: सरिया चोर गिरफ्तार, 3 संदेही निकले आरोपी
x

राजनांदगांव। छड़ चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल प्रार्थी शिव कुमार मैथिल क्षत्री ने थाना ठेलकाडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डूमरडीहकला के क्रेशर से लोहे का छड़ चोरी हो गई। इसी प्रकार कुल 3 रिपोर्ट चोरी की दर्ज हुई। लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश पुरिया ने मुखबिर की सूचना पर तीन संदेही को पकड़ा। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल किया। तीनो आरोपी अक्षयपुरी, रोशनपुरी व नरसिंह वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छड़, सेंट्रिंग प्लेट व केज व्हील जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

Next Story